
भारते के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्होंने यूनाइटेड अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके प्रति गहरा दुख जताया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुश्किल समय में भारत पूरी तरह UAE के साथ खड़ा है। मोदी ने साफ कहा कि भारत इलाके में बढ़ते तनाव को कम करने, शांति बनाए रखने और सुरक्षा व स्थिरता को मजबूत करने का समर्थन करता है।
भारत सरकार ने उच्च-स्तरीय समीक्षा शुरू की
अमेरिका और इजराइल के ईरान पर बड़े हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने उच्च-स्तरीय समीक्षा शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात दिल्ली लौटते ही सुरक्षा मामलों की Cabinet Committee on Security (CCS) की अहम बैठक की अध्यक्षता किए। CCS देश के सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर फैसला लेने वाला सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण समूह है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुए। ईरान पर अमेरिका-इज़राइल की संयुक्त हवाई कार्रवाई, खामेनेई की मौत और तेजी से बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए इस बैठक में भारत की सुरक्षा, सामरिक और कूटनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।





