About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 2, 2026
Breaking NewsWorld

अबू धाबी-दुबई स्टॉक एक्सचेंज 2–3 मार्च को बंद | क्षेत्र में तनाव चरम पर

international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Share the post

ईरान के मिसाइल हमलों के कारण यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने सोमवार और मंगलवार को अपने शेयर बाजार बंद रखने का फैसला किया है। UAE Capital Markets Authority ने बताया कि Abu Dhabi Securities Exchange और Dubai Financial Market 2 मार्च और 3 मार्च को बंद रहेंगे। अथॉरिटी ने कहा है कि वह क्षेत्र में हो रहे हालात पर लगातार नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर आगे भी कदम उठाएगी। UAE के ये दोनों शेयर बाजार मिडिल ईस्ट के पांच सबसे बड़े बाजारों में गिने जाते हैं। यहां इस क्षेत्र की कई बड़ी और कीमती कंपनियां लिस्टेड हैं।

रविवार को खुले गल्फ देशों के बाजारों में भारी गिरावट देखी गई

  • सऊदी अरब का मुख्य इंडेक्स खुलते ही 4% से ज्यादा गिर गया।
  • ओमान का बाजार 3% गिरा।
  • मिस्र का मुख्य इंडेक्स 5.44% नीचे चला गया।
  • कुवैत ने तो पूरी तरह ट्रेडिंग ही रोक दी।

UAE ने ईरान में अपनी एम्बेसी बंद करने का भी फैसला लिया

इसी बीच UAE ने ईरान में अपनी एम्बेसी बंद करने का भी फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ईरान की जमीन से हो रहे लगातार मिसाइल हमलों के बाद यह कदम उठाया गया है। विदेश मंत्रालय की स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशंस डायरेक्टर अफरा अल हमेली ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि UAE तेहरान में अपनी एम्बेसी बंद कर रहा है और अपने एम्बेसडर समेत सभी राजनयिकों को वापस बुला रहा है। बयान में कहा गया कि यह फैसला ईरान के “खुलेआम और आक्रामक मिसाइल हमलों” के जवाब में लिया गया है। इन हमलों में रिहायशी इलाकों, एयरपोर्ट, पोर्ट और अन्य सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाया गया, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

Leave a Response