About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Weather Updates

मौसम विभाग ने 21 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Share the post

रांची। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने 21 फरवरी को खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में गरज, चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हुई है। सबसे अधिक 26 मिमी बारिश नामकुम में दर्ज की गई है, जबकि खूंटी में 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक 34.7℃ तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम तापमान 13℃ रांची के नामकुम में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 फरवरी को सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और बिजली गिरने का अनुमान है। वहीं, 23 फरवरी को राज्य के गुमला, रांची, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Response