About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 28, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

23 नवंबर के इंतजार पर सबकी नजर : देखें पूरे 81 विधानसभा क्षेत्र में कहां कितने राउंड में मतों की गिनती होगी | रुझान सुबह 9.30 बजे से आने लगेंगे

Share the post

सबसे पहले सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी

रांची। पूरे झारखंड की नजर 23 नवंबर 2024 पर होगी। इस दिन क्लियर हो जाएगा की किसकी सरकार झारखंड में बनेगी। इंडिया गठबंधन व एनडीए गठबंधन अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा भी पेश कर रहे हैं। सर्वे में दोनों ही गठबंधन सरकार बनाते दिखाए गए हैं। झारखंड के राजनीतिक भविष्य को राज्य के सभी जिला मुख्यालय में स्थित काउंटिंग सेंटर के 81 कमरों में लगा टेबल 23 नवंबर को तय करेगा की किसकी सरकार बनेगी। सबसे पहले सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में कई राउंड में होगा। इसके बाद ईवीएम में बंद मतों की गिनती की जाएगी। चुनाव परिणाम का पहला रुझान सुबह 9.30 बजे से आने लगेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक काउंटिंग हॉल में कई काउंटिंग टेबल बनाए गए हैं। जहां पर सुबह 8 बजे से सबसे पहले मतगणना का काम होगा। पोस्टल बैलट के लिए सबसे ज्यादा 20-20 टेबल गोड्डा और महागामा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगाए गए हैं। वहीं, सबसे कम नाला विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ चार टेबल लगाया गया है।

बोकारो में 25 काउंटिंग टेबल पर होगी मतगणना

झारखंड विधानसभा चुनाव के काउंटिंग की तैयारी पूरी हो गई है। सबसे ज्यादा काउंटिंग टेबल बोकारो विधानसभा क्षेत्र में बनाया गया है। जिसमें 25 टेबल पर 24 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा किया जाएगा। राजमहल में 20 राउंड, बोरियो में 20, बरहेट में 20, लिट्टीपाड़ा में 14, पाकुड़ में 20, महेशपुर में 16, शिकारीपाड़ा में 19, दुमका में 21, जामा में 20, जरमुंडी में 22, नाला में 24, जामताड़ा में 19 राउंड में गिनती होगी। मधुपुर में 23 राउंड में मतगणना होगी। सारठ में 18, देवघर में 22, पोड़ैयाहाट में 24, गोड्डा में 25, महागामा में 23, कोडरमा में 22, बरकट्ठा में 23, बरही में 20, मांडू में 22, हजारीबाग में 21, बड़कागांव में 23, रामगढ़ में 21, सिमरिया में 24, चतरा में 27, धनबाद में 24, बगोदर में 23 राउंड में गिनती होगी।

गांडेय में 21 राउंड

जमुआ में 23, गांडेय में 21, गिरिडीह में 21, डुमरी में 21, गोमिया में 18, बेरमो में 18, बोकारो में 24, चंदनकियारी में 15, सिंदरी में 20, निरसा में 20, धनबाद में 20, झरिया में 17, टुंडी में 19, बाघमारा में 17, बहरागोड़ा में 19, घाटशिला में 20, पोटका में 21, जुगसलाई में 20, जमशेदपुर पूर्वी में 21 राउंड में गणना होगी। जमशेदपुर पश्चिम में 22, ईचागढ़ में 17, सरायकेला में 15, खरसांवा में 15, चाईबासा में 21, मझगांव में 20, जगन्नाथपुर में 17, मनोहरपुर में 19, चक्रधरपुर में 17, तमाड़ में 19, सिल्ली में 18 राउंड में गिनती होगी।

रांची में 19 व हटिया में 23 राउंड में गिनती होगी

खिजरी में 21, रांची में 19, हटिया में 23, कांके में 22, मांडर में 20, तोरपा में 13, खूंटी में 15, सिसई में 19, गुमला में 18, बिशुनपुर में 20, सिमडेगा में 22, कोलेबिरा में 20, लोहरदगा में 18, मनिका में 21, लातेहार में 23, पांकी में 19, डाटनगंज में 20, बिश्रामपुर में 19, छतरपुर में 19, हुसैनाबाद में 19, गढ़वा में 23 और भवनाथपुर में 23 राउंड में मतगणना पूरा होगा।

Leave a Response