About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNews

झारखंड में होने वाले चुनाव में धौनी वोटर्स को वोट देने के लिए जागरुक करेंगे

Share the post

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंडके रवि कुमार ने बताया कि मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे। इस आशय का पत्र उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिया है। निर्वाचन आयोग उनकी तस्वीर का उपयोग स्वीप के कार्यक्रमों में करेगा। वहीं, मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करनेवाली उनकी अपील का उपयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने में होगा। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धौनी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय से जुड़ कर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करेंगे। नामचीन शख्सियत के जुड़ाव से मतदाता जागरूकता अभियान को बल मिलेगा। वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को हजारीबाग और रामगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण किये और स्वीप की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम में कुछ त्रुटियां मिलीं, जिनके अविलंब निराकरण के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अवधि खत्म हो गयी है। नामांकनों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज की गयीं हैं। उसमें सर्वाधिक 9 प्राथमिकी गढ़वा जिले में दर्ज हुईं हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 51.17 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त किये गये हैं।

Leave a Response