About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSocial

रांची में भेड़ियों के हमले से 2 ग्रामीण घायल | गांव में दहशत का माहौल

Share the post

रांची। यूपी के बहराइच में भेड़ियों का आतंक ने कई की जान ले ली है। अब झारखंड की राजधानी  रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के जंगल बींजा भैजबोना में भेड़ियों के हमले में 2 ग्रामीण घायल हो गए हैं। दोनों ग्रामीण बकरी चराने के लिए जंगल गए थे। उसी दौरान भेड़ियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। दोनों ग्रामीणों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बींजा भैजबोना वन क्षेत्र में बकरी चराने गए दो ग्रामीणों पर जंगली भेड़ियों ने हमला कर दिया। बींजा गांव निवासी बहुरा गंझू और बैजा भुईयां जंगल से बकरी चराकर लौट रहे थे, उसी समय भेड़ियों ने हमला कर दिया। दोनों पर दो भेड़ियों ने सामूहिक हमला किया था। ग्रामीणों का कहना है कि चार से पांच की संख्या में आदमखोर भेड़िया जंगल में आ गए हैं। घटना बुधवार शाम की है।

चरवाहों ने हल्ला मचाया, ग्रामीणों के जुटने से बची जान

बकरियों और चरवाहों पर हमला करने पर चरवाहों ने हल्ला मचाया जिसके बाद ग्रामीण जुटे और भेड़ियों से बकरियों और चरवाहों को बचाया गया। जंगल में भेड़ियों के हलचल से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, खूंखार भेड़ियों की सूचना पर वन विभाग सचेत हो गया है। जंगल क्षेत्र में वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है. बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश ने बताया की जंगल क्षेत्र में भेड़ियों के आने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को दी गई है। मामले को लेकर वन विभाग कार्रवाई कर रहा है।

Leave a Response