+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ले ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने 30 अगस्त 2024 को रामदास सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिलाए। चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में मंत्री का एक पद रिक्त हो गया था। रामदास सोरेन ने 12वें मंत्री के रूप में शपथ ली। सीएम हेमंत सोरेन ने कोल्हान को तरजीह देते हुए रामदास सोरेन को मंत्री बनाने का फैसला लिया। रामदास सोरेन कोल्हान प्रमंडल के घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक हैं। वह दूसरी बार विधायक बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री संत्यानंद भोक्ता, विधायक कल्पना सोरेन, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष कमलेश महतो, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। रामदास सोरेन मूल रूप से घाटशिला के तामपाड़ा के रहने वाले हैं। रामदास सोरेन झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं। उनका चंपई सोरेन से बेहद करीबी संबंध रहा है। पिछले दिनों चंपई सोरेन की दिल्ली में हो रही गतिविधि के दौरान रामदास के भी बागी होने की अफवाह फैली थी।

Leave a Response