About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

बाबूलाल मरांडी ने सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या पर उठाए सवाल | राजधानी में सुरक्षा चाक-चौबंद होने के बावजूद अपराधी बेखौफ

Share the post

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष परिजनों से मिलने रिम्स पहुंचे

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाए हैं। बाबूलाल मरांडी ने रिम्स अस्पताल पहुंच कर दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपने x अकाउंट में लिखा… एक युवा आदिवासी पुलिस अफसर का असमय इस दुनिया से चला जाना अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने स्वार्थ के लिए राजधानी रांची तक को अयोग्य अफसरों के हवाले कर बारूद के ढेर पर बैठा दिया है। राजधानी रांची में सुरक्षा के कथित चाक-चौबंद होने के बावजूद अपराधी बेखौफ ढंग से सरेआम वकीलों, पुलिस, बड़े बड़े प्रतिष्ठान के संचालकों तक की हत्या कर रहे हैं। अपराधियों के सामने घुटने टेक देने वाली हेमंत सरकार से आम जनता के सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? हेमंत सरकार ने अपने घटिया कानून व्यवस्था के कारण साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों का जीवन संकट में डाल दिया है।

अनुपम कच्छप का शव रांची रिंग रोड से बरामद किया गया

स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप का शव रांची रिंग रोड से बरामद किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या की गई। अनुपम का शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से बरामद किया गया। अनुपम को अपराधियों ने दो गोली मारी। अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही रांची पुलिस में हड़कंप मच गया है। स्पेशल ब्रांच के आईजी डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या कर दी गई।

खूंटी जिले के रहने वाले थे

मिली जानकारी के अनुसार अनुपम अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कांके रिंग रोड स्थित एक ढाबे पर गए थे। रात करीब 2 बजे अनुपम अपनी बाइक से निकले, जबकि उनके बाकी दोस्त कार से चले गए। इसी दौरान अपराधियों ने अनुपम की गोली मारकर हत्या कर दी। बीआईटी सिंदरी से 2014 में बीटेक करने वाले अनुपम रांची के खूंटी जिले के रहने वाले थे। अनुपम झारखंड पुलिस मुख्यालय स्थित स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित थे। बीआईटी सिंदरी से बीटेक करने के बाद अनुपम 2018 में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे.

Leave a Response