+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, February 13, 2025
Latest Hindi NewsNewsSocial

वर्षा की चेतावनी: बहुत भारी वर्षा होने की संभावना | स्कूल बंद | सावधानी बरतने की अपील

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड के लगभग सभी जिलों में लगातार 2 दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी रेड अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के बाद जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बारिश को लेकर आज झारखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के क्लास-12 तक बंद कर दिए गए है। भारी बारिश को लेकर लोगों को चेतवानी दी गई है। नदी व नालों के पास नहीं जाने की हिदायत दी गई है। तेज बारिश ने कई घरों को तबाह कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 3 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी झारखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है। रांची क कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

Leave a Response