+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 5, 2026
NewsSocial

सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक रंजीत प्रसाद का निधन

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग से सेवानिवृत रंजीत प्रसाद का मंगलवार रात 11बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे अभी सैमफोर्ड अस्पताल के मर्चरी में हैं। उनकी छोटी बेटी लंदन में है, जो गुरुवार 2 बजे तक भारत पहुंचेगी। बेटी के रांची आने के बाद दाह संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को घर लाया जाएगा। बता दें कि विगत कुछ महीने पूर्व उनकी हार्ट की सर्जरी हुई थी। यह जानकारी झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची के सहायक महामंत्री रहमान खान ने दी। रंजीत प्रसाद के निधन पर कई आला अधिकारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

Leave a Response