+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 4, 2026
CrimeNews

मोरहाबादी में अपने दोस्त राजू की गर्दन पर छुरा से वार कर मौत के घाट उतारने वाला सूरज गिरफ्तार

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र अंन्तर्गत मोराबादी रजिस्ट्री ऑफिस के पास सूरज गिरी के चाउमीन दुकान में आपसी विवाद में सूरज गिरी के द्वारा राजू ठाकुर ऊर्फ काटरनी को गर्दन पर छुरा से वार किया गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल राजू ठाकुर को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त सूरज गिरी पिता हरी बहादुर गिरी हातमा थाना लालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। सूरज व राजू दोनों दोस्त थे, किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद सूरज ने राजू के गर्दन पर छुरा से कई वार कर दिया। मृतक आपराधिक प्रवृति का था व  जेल भी गया था।

Leave a Response