About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 9, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSocial

सबसे बड़ी शादी : आज अनंत-राधिका सात फेरे लेंगे | देशी-विदेशी मेहमानों का पहुंचना शुरू

Share the post

रांची। दुनिया के बड़े बिजनेसमैन में शुमार मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में दोपहर 3 बजे बारात इकट्ठा होगी। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद ‘मिलनी’ की रस्म होगी। रात 8 बजे वरमाला, लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे से शुरू होंगी। तीन दिन तक चलने वाली शादी के सभी फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। शादी में देश-विदेश से कई VVIP मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों का आना शुरू हो गया है। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद फंक्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। खास मेहमानों को मुंबई ले जाने के लिए तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए गए हैं। इसके अलावा पूरे समारोह में 100 से अधिक प्राइवेट जेट इस्तेमाल किए जाएंगे।

कई राजनेता होंगे शामिल

भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और लालू यादव की फैमिली भी शादी में शामिल होगी। देश के हर राज्य के मुख्यमंत्री को न्योता भेजा गया है। इनमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, योगी आदित्यनाथ, एमके स्टालिन, एकनाथ शिंदे, एन चंद्रबाबू नायडू आदि के नाम शामिल हैं। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, ब्रिटेन के पूर्व PM टोनी ब्लेयर, IOC के वाइस प्रेसिडेंट जुआन एंटोनियो, फीफा प्रेसिडेंट जिआनी इन्फेंटिनो समेत कई विदेशी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

कुल तीन रिसेप्शन पार्टी रखी गई हैं

अनंत-राधिका की शादी के कुल तीन रिसेप्शन होंगे। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां भी अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन का हिस्सा बनेंगी। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद फंक्शन में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, हनी सिंह शामिल होंगे। इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज में स्पेनिश सिंगर लुईस फोंसी, नाइजिरियन रैपर रेमा, किम करदाशियां के नाम शामिल हैं। 14 जुलाई वाले रिसेप्शन में भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग पहुंचेंगे। इसके अलावा रिलायंस और जियो के बड़े अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल होंगे। 15 जुलाई वाले रिसेप्शन में साधारण लोगों को इनवाइट किया गया है। एक तरह से यह समारोह आम जनता के लिए आयोजित है।

Leave a Response