About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
विराट कोहली ने 76 रनों की अहम पारी खेली।
CricketWorld

T20 World Cup Final 2024 : पहली बार साउथ अफ्रीका का ट्रॉफी जीतने का सपना भारत ने तोड़ दिया

Share the post

– भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम किया

– मैन ऑफ द मैच विराट कोहली ने कहा-यह मेरा आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप

रांची। T20 World Cup 2024 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर ली। पहली बार फाइनल खेल रही साउथ अफ्रीका की टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8/169 रन ही बना सकी। भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीतकर वर्ल्ड कप ट्रॉफीअपने नाम कर ली। इससे पहले बारबडोस स्टेडियम में इंडिया टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार के विकेट गिर गए थे। लेकिन कोहली ने 72 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेलकर टीम को संभाल लिया। शिवम दुबे ने तेज रफ्तार से 27 रन बनाकर स्कोर 176 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने एक-एक विकेट लिया। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में विराट कोहली ने 59 गेंद में 76 रन की पारी खेली। 34 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थिति में विराट की सख्त जरूरत थी और उन्होंने दुनियाभर के अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने भारत को न सिर्फ मुश्किल स्थिति से निकाला, बल्कि भारत को 160 के पार भी पहुंचाया। टी20 विश्व कप 2024 की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी फाइनल में ही खेली। मैन ऑफ द मैच विराट कोहली ने कहा यह मेरा आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप है। युवाओं को मौका मिलना चाहिए। बहुत खुश हूं, टीम वर्ल्ड कप चैंपियन बनी। गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की।

सूर्यकुमार यादव का कैच टर्निंग प्वॉइंट

पहली बार साउथ अफ्रीका की टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल खेल रही थी। ऐसा लग रहा था की टीम चैंपियन कर जाएगी। लेकिन भारते के खिलाड़ियों ने आखिरी तक हार नहीं मानी। एक समय 30 गेंद में 30 रन जीतने के लिए चाहिए था। लेकिन क्लासेन का शानदार कैच सूर्यकुमार यादव ने पकड़कर मैच में टीम इंडिया को वापसी करा दी। क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की दे दनादन पारी खेली। क्लासेन ने 27 गेंदों का सामना कर 2 चौका व 5 छक्का जड़ा। उसके अलावा क्विटंन डी कॉक ने भी 31 गेंदों का सामना कर 4 चौका व एक छक्का के मदद से 39 रनों का योगदान दिया।

भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

कपिल देव : वनडे वर्ल्ड कप 1983

महेंद्र सिंह धौनी : टी-20 वर्ल्ड कप 2007 व वनडे वर्ल्ड कप 2011

रोहित शर्मा : टी-20 वर्ल्ड कप 2024

टी-20 वर्ल्ड कप विजेता

2007 : भारत

2009 : पाकिस्तान

2010 : इंग्लैंड

2012 : वेस्टइंडीज

2014 : श्रीलंका

2016 : वेस्टइंडीज

2021 : आस्ट्रेलिया

2022 : इंग्लैंड

2024 : भारत

Leave a Response