About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketSport

T20 World Cup 2024 : भारत ने अपना पहला मैच जीता | अगल मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के साथ

Share the post

रांची। T20 World Cup 2024 में भारत ने जीत के साथ आगाज किया। खेले गए मुकाबले में आसानी से आयरलैंड को हराया। टीम इंडिया ने न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों के आगे आयरलैंड के बल्लेबाज संभल नहीं सके व पूरी टीम 16 ओवर में 96 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने आसानी से लक्ष्य को 12.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 97 रन बनाकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 37 गेंदों का सामना कर 3 छक्का व 4 चौके के मदद से 52 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत नाबाद 36 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 3 रिकॉर्ड बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 600 सिक्स, सबसे कम गेंदों में 4 हजार रन और टी-20 वर्ल्ड कप में एक हजार रन पूरे किए। प्लेयर ऑफ द मैच भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में एक मेडन व 6 रन देकर 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने 3, हर्षदीप 2 व सिराज-अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिए। भारत का अगला मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के साथ होगा।

Leave a Response