About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 28, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

lok Sabha Election Jharkhand 2024 : हजारीबाग में सुबह 9 बजे तक 12.04 व गांडेय उप चुनाव में 10.37% मतदान

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान जारी

रांची। लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत आज 20 मई 2024 को 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता 94732 मतदान केंद्रों पर वोट डालकर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। पांचवें चरण की 49 लोकसभा सीटों पर कुल 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा। पांचवें चरण में सबसे कम सीटों (49) पर मतदान हो रहा है। वहीं, झारखंड में पहली बार लोकसभा चुनाव के साथ-साथ गांडेय में भी उप चुनाव के लिए वोटिंग हो रहे हैं। यहां झारखंड के पू्र्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनावी मैदान में हैं। झारखंड के दूसरे चरण में चतरा, हजारीबाग व कोडरमा सीट पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। तीन सीटों में से 2 सीटों पर इंडिया व एनडीए गठबंधन की सीधी टक्कर है। तीन सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, 58 लाख 23 हजार 721 वोटर्स प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। वोटिंग के लिए लंबी कतारें लगी हुई है। गजब का उत्साह वोटर्स में है।

झारखंड की 3 सीटों के लिए वोटिंग

झारखंड के दूसरे फेज के 3 लोकसभा सीट हजारीबाग, चतरा व कोडरमा के लिए वोटिंग जारी है। वोटर्स में जगब का उत्साह सुबह से देखा जा रहा है। सुबह 9 बजे तक हजारीबाग में 12.04, कोडरमा में 11.56 व चतरा में 11.43 प्रतिशत वोटिंग हो चुके हैं। वहीं, गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रहे चुनाव में10.37 प्रतिशत वोटिंग हो चुकेहै।

8 करोड़ 95 लाख मतदाता

चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोट डाले जा रहे हैं। पांचवें चरण में 9 लाख 47 हजार कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया का संचालन में लगे हैं। सामान्य तौर पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। पांचवें चरण में कुल 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा हैं। इसमें 5409 वोटर थर्ड जेंडर हैं, इनमें से 100 साल या इससे ज्यादा आयु के 24,792 मतदाता हैं, जबकि 85 साल या इससे ज्यादा आयु के 7 लाख 81 हजार मतदाता हैं। सात लाख तीन हजार मतदाता दिव्यांग वोटर हैं.

Leave a Response