About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

9वां दिन- सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : होम ग्राउंड में स्पोर्टिंग यूनियन की टीम से हारी जेएसएसपीएस

Share the post

जेएसए, मेकॉन व बरियातू की भी टीम जीती

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में जेएसए, स्पोर्टिंग यूनियन, मेकॉन व राजा स्पोर्ट्स बरियातू की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए। खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड में पहला मुकाबला जेएसए व गाड़ीहोटवार के बीच खेला गया। जेएसए ने यह मुकाबला आसानी से 3-0 से जीता। 22‌‌वें व 70वें मिनट में रोहित उरांव व 57वें मिनट में सोहित खलखो ने गोल मारा। दूसरा मुकाबला जेएसएसपीएस व स्पोर्टिंग यूनियन का बेहद रोमांचक रहा। हालांकि अपने होम ग्राउंड में जेएसएसपीएस की टीम मैच 2 गोल से हार गई। स्पोर्टिंग यूनियन के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों की चलने नहीं दी। 18वें व 53वें मिनट में मो. कैफ ने दो शानदार गोलकर टीम को एक बड़ी जीत दिला दी। वहीं, स्टेडियम ग्राउंड में मेकॉन ने बिरसा क्लब कोकर को रोमांचक मुकाबले में 2-1 सेपराजित किया। मेकॉन की ओर से 12वें मिनट में रोहन कच्छप, 43वें मिनट में विशाल ने गोल किया। कोकर की तरफ से 23वें मिनट में सचिन ने गोल मारा। आखिरी मुकाबले में बरियातू ने कड़े संघर्ष के बाद इरबा को 1-0 से हराया। 31वें मिनट में तौहिद अहमद ने गोल दागा।

21 मई के मुकाबले

प्रैक्टिस ग्राउंड : अमर भारती बनाम एकंबा (2.30 बजे से), सेरसा रांची बनाम मोरहाबादी एफसी (3.45 बजे से)

स्टेडियम ग्राउंड : अरगोड़ा बनाम बहु बाजार (2.30 बजे से), दुबलिया बनाम आरएफए (3.45 बजे से)

Leave a Response