About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSocial

रांची में ईद को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव | देखें रूट चार्ट

Share the post

नमाज के दौरान चिन्हित रास्ते को स्लाइडिंग बैरियर से अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा

रांची। ईद को लेकर ट्रैफिक एसपी , रांची कैलाश करमाली के निर्देश पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके लिए विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत चिन्हित रास्ते को स्लाइडिंग बैरियर से अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा।ईद की नमाज समाप्ति के पश्चात स्लाइडिंग बैरियर हटा ली जाएगी। इस मौके पर ट्रैफिक थाना प्रभारी रांची अपने-अपने इलाके की मस्जिद व ईदगाह स्थल पर सुगम यातायात व्यवस्था का संचालन करेंगे।

11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

 दारुल कजा इमारत शरीया रांची के काजी शरीअत मुफ्ती मुहम्मद अनवर कासमी ने एलान किया है की 29 रमजानुल मुबारक 1445 हिजरी मुताबिक 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को रांची में ईद का चांद नजर नहीं आया और झारखंड सहित देश के किसी भी क्षेत्र से चांद नजर आने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। इसलिए 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को रमजान मुबारक महीने की 30 तारीख है और 11 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार को शव्वाल उल मुर्करम महीने की पहली तारीख यानी ईद उल फित्र का दिन है। उन्हों ने कहा कि यही फैसला मरकजी दारुल कजा इमारत शरीया फुलवारी शरीफ पटना का है। वहीं, सऊदी अरब में 10 अप्रैल को ईद उल फित्र मनाई जाएगी।

ईद-उल-फितर शव्वाल का चांद के दिखने पर निर्भर करता है

ईद-उल-फित्र शव्वाल का चांद के दिखने पर निर्भर करता है। ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr 2024) का त्योहार इस्लाम के नौंवे महीने रमजान के पूरा होने के बाद 10वें शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना है और दसवां महीना शव्वाल है और इसी महीने के पहले दिन इस्लाम धर्म को मानने वाले ईद मनाते हैं। ईद के चांद का दीदार होते ही देश भर में मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाएगी और घरों में तरह-तरह के पकवान बनेंगे। बच्चे नए कपड़े पहनकर ईदी लेने निकलेंगे। ईद-उल-फितर का त्यौहार रमजान के महीने में रखे गए रोजों और की गई इबादतों का इनाम है। ये त्यौहार भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह हमें याद दिलाता है कि हमें एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

Leave a Response