About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 29, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketSport

IPL 2024 : कोलकाता का विजय रथ जारी | बंगलुरू की लगातार दूसरी हार

Share the post

विराट कोहली की 83 रनों की पारी बेकार गई

रांची। IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की टीम ने लगातार दूसरी हार का स्वाद चखा। अपने होम ग्राउंड में बंगलुरू की टीम कोलकाता से 7 विकेट से हार गई। बंगलुरू की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6/182 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता ने 16.5 ओवर में 3/186 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। कोलकाता की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच सुनील नरेन ने 22 गेंद में 47 रन बनाए व एक विकेट हासिल किए। सुनील नरेन ने अपनी पारी के दौरान 2 चौका व 5 छक्का जड़ा। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंद खेलकर 50 रनों का योगदान टीम को दिया। बंगलुरू की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 59 गेंदों का सामना कर 4 चौके व 4 छक्के जडे। कैमरून ग्रीन ने 33 व ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रन बनाए।

Leave a Response