About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने झारखंड से कालीचरण मुंडा ! सुखदेव भगत और जीपी पटेल को टिकट दिया

Share the post

रांची! कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड से तीन उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जेपी पटेल लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे. कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार को अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. इस सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम हैं.

आज हुई थी CEC की बैठक

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और महासचिव केसी वेणीगोपाल की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी CEC की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. इस बैठक में झारखंड, तेलंगाना, गोवा और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे. बैठक में कैंडिडेट के नाम पर विचार विमर्श किया गया. झारखंड की ओर से झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए.

आलमगीर आलम ने कहा था, आज होगा एलान

CWC की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता व झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. उन्होंने News Box Bharat से कहा था कि दिल्ली में आज झारखंड से उम्मीदवारों के नामों का एलान रात तक संभवत: हो जाएगा। कांग्रेस व झामुमो में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस 7 व झामुमो 5 सीट पर लोकसभा का चुवान लड़ेगी। एक-एक सीट रााजद व माले को दिया गया है। उन्होंने कहा था कि राजद अब किसे टिकट देता है यह उसके पार्टी का निर्णय होगा। लेकिन पलामू सीट को लेकर महागठबंधन की ओर से पहले ही फाइनल कर दिया गया है। निश्चित ही इस बार बदलाव आएगा। बीजेपी सरकार से जनता त्रस्त है। बेरोजगारी चरम पर है। झारखंड में भी महागठबंधन 2019 के चुनाव सेे बहुत ही अच्छा परिणाम देगी।

Leave a Response