+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
News

हलद्वानी हिंसा | अबतक 4 लोगों की मौत | इंटरनेट सेवाएं बंद

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। उत्तराखंड के हलद्वानी हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं, जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया है। अस्पताल व दवा दुकान को लेकर सभी दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। हलद्वानी में धारा-144 लगाया है। आपको बता दें कि गुरुवार को हलद्वानी में मजार पर प्रशासन के बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल हो गया। इसके बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगाया दिया गया। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसा गिराए जाने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल हो गया। गुस्साएं लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए, सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई। सीएम ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीते कई दिनों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को हल्द्वानी के ‘मालिक के बगीचे’ इलाके में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद और मदरसा को ध्वस्त किया गया, जिसका लोगों ने काफी विरोध किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई।

Leave a Response