About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : झारखंड में राहुल गांधी 8 दिनों में 13 जिला की यात्रा करेंगे

Share the post

रांची। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के साथ एक अति-महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और सांसद राहुल गांधी के द्वारा आगामी 14जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरूआत होने वाली भारत जोड़ा न्याय यात्रा के संबंध में विचार विमर्श किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, अरूणांचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, और बिहार होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी। यह यात्रा झारखंड में 804 किमी तय करेगी और 13 जिलों से होकर गुरजेगी। जहां राहुल गांधी 8 दिनों का प्रवास झारखंड में होगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 15 राज्य, 110 जिले से होते हुए सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना आदि जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी। यह पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही प्रभावशाली और परिवर्तनकारी साबित होगी।

Leave a Response