About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
News

विधानसभा सत्र का दूसरा कार्य दिवस : हेमंत सरकार हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पेश करेगी

Share the post

रांची ! 18 दिसंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरा कार्य दिवस में सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी . इसके अलावा सदन की कार्यवाही में प्रश्न काल, शून्य काल और ध्यानाकर्षण भी शामिल है. वहीं, बीजेपी सरकार को कई मुद्दों पर घेरेगी. ईडी की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को नोटिस किये जाने और उनके दफ्तर ना जाने को लेकर भाजपा ने मुद्दा बनाया है. साथ hi कांग्रेस सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से बरामद 350 करोड़ से ज्यादा कैश बरामदगी को लेकर भी सदन में विपक्ष हंगामा खड़ा कर सकता है. जनहित के विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की विपक्ष ने पूरी तैयारी कर रही है. वहीं, इसके विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष ने भी कमर कस ली है. सीएम हेमंत सोरेन खुद कह चुके हैं कि वो सदन के अंदर उठाए गये तमाम मुद्दों पर प्रकाश डालेंगे और उनका जवाब देंगे. इधर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने स्पष्ट किया है कि वे सदन में विपक्ष के तमाम सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ऐसे भी आसार हैं कि इस सत्र में हेमंत सरकार 1932 खतियान आधारित स्थानीयता वाले विधेयक को दोबारा सदन से पारित कराकर विपक्ष को करार जवाब दे सकती है.

Leave a Response