About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
News

राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री नियुक्त किया

Share the post

रांची। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा। साथ ही नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक योग्य आदमी को मुख्यमंत्री के पद का दायित्व मिला है।

छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बनें विष्णुदेव

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री बन गए आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय साल 1980 में बीजेपी में शामिल हुए थे। विष्णुदेव छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। विष्णुदेव साय साल 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। वह सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह RSS और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी भी हैं।

Leave a Response