+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, October 30, 2025
News

हिंदपीढ़ी, कोतवाली, सुखदेव नगर और रातू थाना क्षेत्र से 8 वाहन चोर गिरफ्तार, 10 वाहन भी बरामद

Share the post

रांची। रांची पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हिंदपीढ़ी, कोतवाली, सुखदेव नगर और रातू थाना क्षेत्र से 8 वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में सुमित मिर्धा, मो. गुड्डू, मो. वारिस, अनिल शर्मा, सन्नी महली, वीर सिंह, सुनील कुमार महतो और विनय कुमार महतो शामिल हैं। गिरफ्तार हुए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 10 वाहनों को बरामद किया है। बरामद किए गए वाहनों में 8 बाइक, एक स्कूटी और एक ऑटो शामिल हैं।

Leave a Response