+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, February 14, 2025
NewsSocial

पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की 62वीं जयंती मनाई गई | छात्रों को सम्मानित किया गया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की 62वीं जयंती मनाई गई। विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से विष्णु भैया चौक स्थित पटौदिया धर्मशाला में जामताड़ा जिले से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व आईआईटी संस्थानों में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के प्रसिद्ध कथावाचक संत छोटे बापू जी उपस्थित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने कहा कि रथ यात्रा का यह त्योहार सदैव जामताड़ा के किए दोहरी खुशी लेकर आता रहा है। विष्णु भैया की अनुपस्थिति में भी जैसे यहां लोग अपने नेता को हृदय में बसाए हुए है, उनकी जयंती को एक त्योहार के रूप में मना रहे हैं। वो हर किसी शख़्सियत को प्राप्त नहीं हो पाता। विष्णु भैया के अधूरे सपनों को सभी को मिल कर पूरा करना है। वही, संत छोटे बापू ने अपने संबोधन में विष्णु भैया के द्वारा किए गए धार्मिक, सामाजिक कार्यों व मंदिरों के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि विष्णु भैया का पूरा जीवन ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों की पूर्ति को समर्पित रहा है।

रथ यात्रा पर विशेष प्रसाद लोगों में वितरित किया गया

झामुमो के वरिष्ठ नेता आनंद टुडू ने स्वर्गीय विष्णु भैया के विधायिका काल के दौरान किए गए विकास कार्यों व जनता के मुद्दों को लेकर उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला व अन्य वक्ताओं ने भी स्वर्गीय विष्णु भैया से जुड़ी अपने यादों को साझा किया। लोगों ने चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने दिवंगत पूर्व विधायक को याद किया। इस मौके पर रथ यात्रा का विशेष प्रसाद उपस्थित लोगो में वितरित किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से झामुमो नेता आनंद टुडू, झामुमो प्रवक्ता अशोक मंडल, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मण्डल, झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष देवाशीष मिश्र, सागिर खान, चंचल रॉय, सुभाष मिर्धा, मनोहर राय, राजीव माझीं, साकेत सिंह, कार्तिक मंडल, महेंद्र चौधरी, अभिषेक तिवारी, दीपक दुबे, भूपेश गुप्ता, काजल पाल, जीतू सिंह, आकाश साव सहित शिक्षक संघ, खेल संघ व व्यावसायिक प्रकोष्ठ से जुड़े कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Response