हेमंत सोरेन से IFS अधिकारी और IIT मंडी के निदेशक ने की मुलाकात, जन्माष्टमी महोत्सव का दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान IFS अधिकारी अंजू रंजन और IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी अंजू रंजन और IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। अंजू रंजन की मुख्यमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी, जबकि प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री को आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि 4 सितंबर 2026 को इस्कॉन रांची की ओर से कटहल मोड़, रांची में “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले महामहोत्सव के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
add a comment





