About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Uncategorized

रुक्का : टूरिज्म कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए भूमि चयन का निर्देश

उपायुक्त रांची ने ओरमांझी सेक्शन का निरीक्षण किया

Share the post

रांची। भारत माला परियोजना के अंतर्गत गोला ओरमांझी सेक्शन का निरीक्षण रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने किया। ने भारत माला परियोजना अंतर्गत गोला ओरमांझी सेक्शन के निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले चारु मौजा पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य देख कर निर्माण कार्य ससमय पूरा कराने के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर भारत माला एवं संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूरा होने की दिशा में कार्य करें। चारु मौजा के जोबला में संबंधित अधिकारियों द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एनएचआई व अतरिक्त जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य तेजी से करते हुए इसे ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें एवं मुआवजा राशि का जल्द से जल्द भुगतान कराएं।

आस-पास के लोगों को रोजगार मिलेगा

उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में गेतलसूद एवं रुक्का डैम भी गए। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की असीम संभवनाएं हैं। यहां टूरिज्म कॉम्प्लेक्स (रिसॉर्ट) निर्माण कराकर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। जो आस-पास के लोगों को रोजगार सृजन कराने में मदद करेगा। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ओरमांझी ने बताया कि 5 एकड़ भूमि रुक्का डैम में उपलब्ध कराया जा सकता है। जिसपर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जल्द भूमि चयन कर उपलब्ध कराएं ताकि निर्माण संबंधित प्रस्ताव सम्बंधित विभाग को भेज कर इसे शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा सके।

Leave a Response