About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
SportUncategorized

रांची के महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कप्तानी में चेन्नई को पांचवा खिताब दिलाया

रवींद्र जडेजा ने आखिरी 2 गेंद में 10 रन बनाकर टीम को Champion बनाया

Share the post

रांची। आईपीएल-16 के बेहद रोमांचक फाइनल में रांची के धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवा खिताब दिलाया। देर रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट (डकवर्थ लुईस नियम) से करारी शिकस्त दी। गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 215 रन बनाए। लेकिन बारिश के बाद डकवर्थ लुईस नियम में चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर में टारगेट 171 रनों का मिला। इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 5 विकेट पर 171 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 25 गेंदों पर सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। शिवम दुबे ने 32 और अजिंक्य रहाणे ने 27 रन बनाए। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिए।आखिरी दो गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। तब क्रीज पर रवींद्र जडेजा थे और उन्होंने मोहित शर्मा की बॉल पर पहले छक्का और फिर चौका लगाकर चेन्नई को फाइनल मैच जिता दिया। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम ने 4 विकेट पर 214 रन बनाए थे। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके जमाए। सुदर्शन के अलावा ऋद्धिमान साहा ने 54 औऱ शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली। चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए।

Leave a Response