About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Uncategorized

झारखंड हॉकी टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाया

नेशनल जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन संपन्न

Share the post

रांची। ओडिशा में खेले जाने वाले जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप  के लिए झारखंड टीम के गठन को लेकर चयन ट्रायल का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित किया गया। ट्रायल में झारखंड के कई जिला के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सेलेक्टर ने खिलाड़यों का चयन टीम बनाकर आपस में मैच कराकर किया। इनमें से बेहतर 30 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। इन 30 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। फाइनल 18 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा, जो झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। 12 से 22 जून  तक राऊलकेला, ओडिशा में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप  खेला जाएगा। चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय , सीईओ रजनीश कुमार, कोच मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Leave a Response