About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
Uncategorized

कोल्हान के पर्यटन स्थल को विकसित करने की जरुरत: पूर्व कमिश्नर विजय कुमार

Share the post

रांची। कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह ने कहा की कोल्हान के कई पर्यटन स्थल को विकसित करने की जरुरत है। ऐसा होने से झारखण्ड सरकार को काफी राजस्व आएगा। झारखण्ड में फ़िल्म सिटी का धरातल पर उतारने की जरूरत हैं। झारखण्ड में काफी सौंदर्य प्राकृतिक वादियाँ हैं। झारखण्ड समेत कोल्हान में काफी पर्यटन स्थल जैसे चांडिल, दलमा, किरीबुरु, बुरुडीह डैम, जादुगोड़ा, नरवा, डिमना लेक आदि ऐसे मुख्य जगह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाय तो हमारे राज्य में काफी राजस्व प्राप्त होगा। क्योंकि पडोसी राज्य बिहार, उड़ीसा, बंगाल आदि अन्य राज्यों से लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। वहीं, झारखण्ड में जल्द धरातल पर फिल्म सिटी उतारने की जरूरत हैं। कलाकार यहां पर फिल्म शूटिंग करने के लिए काफी पहुंचते हैं। झारखण्ड में फ़िल्म सिटी का एमयू एंटीपीसी के साथ 2016 में हुआ था। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखा। आज फिल्म सिटी बन जाता तो हजारों लोगों को रोजगार मिलता। सरकार को जल्द इसपर सोचने की जरूरत है।

Leave a Response