About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketLatest Hindi NewsNewsWorld

 कोरबो | लोड़बो | जीतबो : IPL 2024 का किंग बना कोलकाता

Share the post

आईपीएल फाइनल का सबसे छोटा स्कोर हैदराबाद ने बनाया

रांची। IPL 2024 का किंग कोलकाता बना। चेन्नई में खेले गए फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आसानी से सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हैदराबाद ने कोलकाता से टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। लेकिन यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ व टीम ने 18.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में कोलकाता ने 10.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 114 रन बनाकर मैच जीती। हैदराबाद का यह IPL के फाइनल का सबसे छोटा स्कोर है, इससे पहले, 2017 के सीजन में मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली पारी में 129 रन का स्कोर बनाया था। स्टार्क (2 विकेट) ने पहले ही ओवर से ब्रेक थ्रू दिलाया। कोलकाता ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और 5 ने विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने 3 विकेट झटके। हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस ने 24 व उसके बाद ऐडन मार्करम 20 रन बनाए। कोलकाता की टीम ने तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना पूरा किया। इससे पहले 2012 व 2014 में खिताब जीता था। मैच के दौरान बॉलीवुड के सुपर स्टार शहरुख खान कोलकाता के खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते रहे।

चैंपियन टीम को मिले 20 करोड़

रनर-अप टीम को मिले 13 करोड़

IPL 2024 Top Wicket Takers

– हर्षल पटेल (पंजाब) : 24 विकेट

– वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता) : 21 विकेट

– बुमराह (मुंबई) : 20 विकेट

IPL 2024 Top Run Scorers

– विराट कोहली (बंगलुरू) : 741 रन

– ऋतुराज गायकवाड (कोलकाता) : 583 रन

– रियान पराग (राजस्थान) : 573 रन

2008 से 2024 तक आईपीएल विजेताओं की पूरी सूची

साल विजेता उप-विजेता वेन्यू 
2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्समुंबई
2009डेक्कन चार्जर्सरॉयल चैलेंजर्स बंगलुरूजोहानसबर्ग
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसमुंबई
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बंगलुरूचेन्नई
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स इलेवन पंजाबबैंगलोर
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बंगलुरूबैंगलोर
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजाइंट्सहैदराबाद
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादमुंबई
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सहैदराबाद
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सदुबई
2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सदुबई
2022गुजरात टाइटन्स राजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद
2023चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटन्स अहमदाबाद
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई

Leave a Response