About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsLifeNewsPolitics

मंत्री पद का शपथ लेने से पहले बेबी देवी ने क्या किया । देखें आंखों में आ जाएंगे आंसू

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। आप हीं थे..और आप हीं रहेंगे..बस मेरी छवि और काया होगी। यह दर्द भरी दासतां बेबी देवी कह रहीं हैं। वो अपने दिवंगत पति जगरनाथ महतो के तस्वीर के सामने खड़े होकर हाथ जोड़े शायद यही कह रही होंगी। ये वही बेबी देवी हैं जो सोमवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ लीं। लेकिन अपनी ट्विटर हैंडल में बेबी देवी ने इस तस्वीर को डालकर सबको हिला कर रख दिया। शायद डुमरी से राजभवन निकलने से पहले उन्होंने अपने दिवंगत पति से आशीर्वाद लिया। साथ ही पोस्ट में आप हीं थे..और आप हीं रहेंगे..बस मेरी छवि और काया होगी। यह पोस्ट डालकर लोगों का दिल जीत लिया। ये वहींबेबी देवी हैं, जब इनके पति यानि टाइगर के नाम से मशहूर जगरनाथ महतो जिंदा थे तो घर का सारा काम संभालती थीं। पति का काम सिर्फ समाज की सेवा करना था व पत्नी का काम घर की सेवा करना। लेकिन भगवान के आगे न किसी का चला है आैर न ही चलेगा। कम उम्र में ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावार नेता, शिक्षा मंत्री व खासकर डुमरी के लोगों के दिलों में राज करने वाले जगरनाथ महतो 6 अप्रैल को चेन्नई के अस्पताल में इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए थे। उन्हें बचाने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार ने हर संभव कोशिश की लेकिन भगवान को कुछ आैर ही करना था। कोरोना के बाद उनके लंग्स का ट्रांसप्लांट भी हुआ लेकिन वे सबको छोड़कर चले गए। उनके निधन के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया। डुमरी में तो मानो मनहुसियत ही छा गई। लेकिन हेमंत सोरेन ने अपनी वफादारी दिखाते हुए दिवंगत जगरनाथ महतो को सोमवार के दिन उनकी पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाकर सच्ची श्रद्धाजलि दे दी। अब बेबी देवी के कंधों में घर से लेकर राज्य को संभालने का जिम्मा मिल गया है।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बधाई व शुभकामनाएं दी

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित ,समारोह में स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को झारखंड मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन सरकार में सोमवार को बेबी देवी कैबिनेट के 11वें मंत्री के रूप में शपथ लिया। उक्त अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्य मंत्रिपरिषद के विभिन्न सदस्यगण, सांसदगण, विधायकगण, मुख्य सचिव समेत भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के अधिकारीगण मौजूद थे। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बेबी देवी को मंत्री पद की शपथ लेने के उपरांत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

News Box Bharat latest news

Leave a Response