+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 4, 2026
News

देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 व 15 नवंबर का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर की रात 9 बजे इंदौर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्य सचिव, डीजीपी उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से राजभवन तक प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता रास्ते के दोनों छोर पर खड़े होकर उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान पीएम का काफिला कहीं भी रूकेगा नहीं, सीधे एयरपोर्ट से राजभवन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

15 का प्रोग्राम

  • सुबह 9.15 बजे राजभवन से बिरसा स्मृति जेल के लिए निकलेंगे।
  • 9.30 बजे बिरसा स्मृति जेल पहुंचेंगे व बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पंद्रह मिनट रूकेंगे।
  • 9.45 बजे रांची एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।
  • 10 बजे एयरपोर्ट से उलिहातु के लिए निकलेंगे।
  • 10.25 बजे बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु गांव पहुंचेंगे व भगवान बिरसा के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
  • 10.45 बजे खूंटी के लिए रवाना होंगे।
  • 11 बजे खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे व आयोजन स्थल पर योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 12.35 बजे बिरसा कॉलेज हेलीपैड से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के लिए निकलेंगे।
  • 12.55 बजे राजस्थान के बाड़मेर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Response