About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 15, 2026
बहादुरी व ईमानदारी से काम करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को सम्मान दिया गया
Latest Hindi NewsNews

बहादुरी व ईमानदारी से काम करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को सम्मान दिया गया

Share the post

रांची। पुलिस का काम अपराराधियों को पकड़ना, शहर में अमन चैन को स्थापित करना व सुंदर समाज को बनाना है। लेकिन हमारी रांची पुलिस इन सब कार्यों के अलावा बहादुरी व ईमानदारी का कार्य भी करते हैं। ऐसा होने से जनता भी खुश होती है आैर पुलिस के आला अफसर भी। यातायाता में ड्यूटी कर रहे जवान भी अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा में लगे हैं। ऐसे जवानों को सम्मान में शनिवार को बिहार क्लब में सर्वधर्म सदभावना कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें होनहार व ईमानदार पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर हौसला अफजाई किया गया। इन्हें सम्मानित रांची के एसएसपी कौशल किशोर, सीटी एसपी सुधांशु जैन, ग्रामिण एसपी नौशाद आलम, ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां, एडीएम लॉ एंड ऑडर रांची व कमेटी के लोगों ने किया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय, मो इस्लाम, जय सिंह यादव, महासचिव अकिलुर रहमान, परमजीत सिह टिंकू, मो इश्तेयाक, नाजिम रजा, मो तौहिद सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

इन्हें मिला सम्मान, सम्मानित होकर खुश नजर आए पुलिसकर्मी

रांची के मेन रोड में ड्यूटी कर रहे यातायात हवलदार मकबूल अली (218) को रोड में 2-2 हजार का नोट मिला। 10 नोट रोड से उठाने के बाद मकबूल की ईमानदारी में कोई कमी नहीं आई। उसने पैसा को उठाकर सीधे थाना में जमा कर दिया। एसआई विशराम उरांव ने डोरंडा के सेटालाइट क्षेत्र में महिला से सोना का चेन छिनकर भाग रहे अपराधियों को पकड़ा। यातायात सिपाही संजय कुमार मांझी, धीरज कुमार व बलबीर कुमार सिंह व अमरजीत सिंह ने भी अशोक नगर में चेन छिनटई करने वाले अपराधियों से भिड़ गए। महिला से छिना गया सोना का चेन को हासिल किया व ऐसे अपराधियों को जेल भेजवाने में समाज व प्रशासन का ममदद किया।

Leave a Response