+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, November 29, 2023
Sport

झारखंड की पहली महिला साइक्लिस्ट सरिता एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में जलवा दिखाएंगी

झारखंड की पहली महिला साइक्लिस्ट सरिता एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में जलवा दिखाएंगी
Share the story

लोहरदा की रहने वाली बेटी टीम इंडिया के साथ मलेशिया के लिए रवाना हुई

रांची। झारखंड की लोहरदगा जिला की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट प्लेयर सरिता कुमारी राज्य का नाम रौशन करने के लिए मलेशिया रवाना हो गई। सरिता एशियन जूनियर साइकिलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए इंडियन टीम के साथ शनिवार को उड़ान भरी। झारखंड की सरिता कुमारी का टीम इवेंट के लिए चयन हुआ है। मूल रूप से झारखंड की लोहरदगा जिले की रहने वाली सरिता वर्तमान में पटियाला में रहकर साइकिलिंग की ट्रेनिंग प्राप्त कर रही है। सरिता ने अब तक जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय खेलो इंडिया आदि प्रतियोगिता में कई पदक जीती है। जूनियर एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में सरिता कुमारी का भारतीय टीम में चयन होने पर खेल निदेशक डॉ. सरोजिनी लाकड़ा, झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष संदीप खन्ना, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार, अजय मुकुल टोप्पो, आईजक ग्लेडवीन रक्षित, विनय कुमार पांडे, झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, शिर्डी सिंह, विनय विभाकर, राजेश कुमार यादव, दिलीप गुप्ता, शशिकांत पांडे, अभिषेक झा, दीपक हेंब्रम, आशु भाटिया, ओम प्रकाश गुप्ता, रितेश झा, चंद्र बहादुर सिंह,नरेश कुमार, शिव कुमार यादव, राजकुमार मेहता, अमित कुमार, रामकुमार भट्ट, प्रथम कुमार, जेएसएसपीएस प्रशिक्षक आदि के अलावा राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

उक्त जानकारी:-
रणवीर सिंह
कोषाध्यक्ष
झारखंड साइकिलिंग संघ ने दी.

Leave a Response