About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

आज ED झारखंड के सीएम से करेगी पूछताछ | सीएम हाउस | राजभवन व ईडी कार्यालय एरिया में धारा-144

Share the post

रांची। बुधवार यानि 31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवास पर दिन के 1 बजे ईडी की टीम पूछताछ करेगी। इसको लेकर प्रशासन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आवास, राजभवन व Ed कार्यालय के 100 मीटर परिधि क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। सुबह 9 बजे से रात 10 तक यह धारा लागू रहेगा। किसी भी संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली इत्यादि अब इस क्षेत्र में नहीं कर सकते हैं। किसी भी प्रकार का कोई हरवे-हथियार भी लेकर नहीं जा सकता। सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने व विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशाति भंग होने की आशंका के आलोक में अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर रांची की ओर से द०प्र०सं० की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रांची सदर अनुमंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास, राजभवन व Ed कार्यालय के 100 मीटर की परिधि क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी किया गया है।

इन पर रहेगी पाबंदी

  • बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना
  • किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारुद आदि लेकर निकलना
  • किसी प्रकार के हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर निकलना या चलना
  • बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करनायह आदेश जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त किसी भी पदाधिकारी अथवा बल पर लागू नहीं होगा

यातायात को डायवर्ट किया गया

31 जनवरी को कांके रोड राम मंदिर से एलपीएन शाहदेव चौक (हॉट लिप्स चौक) के बीच आवश्यकतानुसार निम्नानुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा…..
– कांके रोड से न्यू मार्केट जाने वाले सभी वाहन राम मंदिर चौक-सिधु कान्हू मोड़-एटीआई मोड़ होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
– न्यू मार्केट चौक से कांके रोड जाने वाले वाहन हॉट लिप्स चौक-एटीआई मोड़-सिधु कान्हू मोड़। राम मंदिर कांके रोड होकर अपने गंतव्य तक गमनागमन करेंगे।

Leave a Response