+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 23, 2026
News

अलीगढ़ : AMU में दो गुटों के बीच फायरिंग में तीन लोग घायल

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनिवर्सिटी के नार्थ हॉल हॉस्टल में ये गोलियां चली है। अस्पताल में भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार गोली मुरादाबाद के रहने वाले सादिक, अब्दुल्ला और फिरोज आलम खओ लगी है। इनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एएमयू कैंपस में देर रात हुई इस फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वीएम हाल में देर रात एक छात्रा के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था।  इसी दौरान मामूली सी कहा-सुनी को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया।  बात इतनी बढ़ गई की एक गुट ने बाइक सवार अन्य छात्रों को बुला लिया और नकाबपोश बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद SS नॉर्थ हाल पहुंच गए और वहां भी फायरिंग कर दी। दूसरे गुट के लोग भी वहां पहुंचे और झगड़ा बढ़ गया।

Leave a Response