+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

झारखंड में फिर से आएगा मौसम में बदलाव, आज होगी झमाझम बारिश

Share the post

रांची। झारखंड में सोमवार से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव साइक्लोनिक टर्फ के कारण आने की आशंका है। इस बात की जानकारी रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। एक बार फिर से ये बदलाव देखने को मिलेगा। जब वर्षा की तेज बूंदे धरती पर पड़ेंगी। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दबाव का साइक्लोनक टर्फ बना हुआ है। यह मध्यप्रदेश के ऊपर से लेकर पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तक बरकरार है। यह साइक्लोन झारखंड से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा मॉनसून टर्फ झारखंड के दक्षिण ओडिशा के झारसुगड़ा से होकर खाड़ी तक कायम है। इसके वजह से 11 सितंबर को बारिश होगी। इन दिनों हुई वर्षा का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। फिर भी वर्षा के आंकड़े कमजोर माने जा रहे हैं। राज्य में एक जून महीने से लेकर 591.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह सामान्य वर्षापात 873.8 से 32% कम है, जबकि रांची में इसी समय 891.6 मिमी की तुलना में 582 मिमी वर्षा हुई है, जो कि सामान्य से 35% कम है। पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून सक्रिय रहा है और सूबे के विभिन्न हिस्सों में वर्षा हुई है। कहीं-कही भारी वर्षा भी होने की खबर है। 11 सितंबर यानी से हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है।

14 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि 11, 12, 13 और 14 सितंबर को झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी। साथ ही वज्रपात भी होने की आशंका है। मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि आज 11 से 14 सितंबर के बीच झारखंड में कहीं-कहीं बारिश के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। इसके मद्देनजर मौसम केंद्र ने 14 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।



Leave a Response