About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
News

पटना से रांची पहुंची वंदे भारत ट्रेन

Share the post

रांची। पटना से चलकर रांची वंदे भारत ट्रेन पहुंच गई। 12.45 में ये सरपट दौड़ने वाली ट्रेन रांची railway स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आयी। ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। य़ह ट्रेन सोमवार को पटना से सुबह 6.55 में चली और रांची 12.45 में पहुंची। पटना से कोडरमा तक इसकी स्पीड 130 किमी प्रति घंटा होगी। लेकिन कोडरमा-रांची की बीच इसकी स्पीड 80-110 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इसका ट्रायल दो से तीन बार किया जाएगा। ट्रेन गया, जहानाबाद, कोडरमा, बरकाकाना होते हुए रांची पहुंचेगी। रांची पहुंचने का समय सुबह 1 बजे है। गया में दस मिनट जबकि बरकाकाना में 5 मिनट के लिए ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा। फिर यही ट्रेन दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर रांची से रवाना होगी, जो 8 बजकर 25 मिनट पर पटना पहुंचेगी। ट्रायल रन के लिए वंदे भारत ट्रेन में 8 बोगियां लगाई गई हैं। इस ट्रेन से सफर करने के लिए किराये के रूप में 2 हज़ार, 1200 व 1000 रुपए देने होंगे।

Leave a Response