+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, February 14, 2025
News

अब से कुछ देर बाद भगवान जगन्नाथ का दर्शन करेंगे राज्यपाल व सीएम | सुबह से लगी है भक्तों की भीड़

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

4 बजे के बाद पारंपिरक रथ यात्रा निकाली जाएगी

रांची। भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। जगरनाथपुर क्षेत्र का एरिया भक्तों से पूरा पच गया है। तड़के 4 बजे से महाआरती शुरू हो गई थी। सुबह में ही पूजन व दर्शन का क्रम शुरू गया। लंबी लाइन में लगकर भक्त भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर रहे। रथ संचालन से पहले झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व मुख्यंमंत्री हेमंत सोरेन भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन करेंगे। राज्यपाल व सीएम के आने को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद कर दिए गए हैं। हटिया डीएसपी राजा मित्रा खुद सुबह से ही जगरनाथपुर एरिया में घूम रहे हैं‍। मेले परिसर में किसी को भी परेशानी न हो इसको लेकर प्रशासन ने उम्दा तैयारी कर रखी है। 4 बजे से पारंपिरक रथ यात्रा निकालने की तैयारी हो रही है। गर्मी अधिक रहने के कारण 4 बजे के बाद ऐतिहासिक यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु रथ यात्रा को खींचकर मौसीबाड़ी तक ले जाएंगे। जहां भगवान 9 दिनों तक आराम करेंगे। 9 दिनों के बाद घुरती रथ यात्रा होगी। विग्रहों को मौसीबाड़ी से रथ से मंदिर तक लाया जाएगा। इन 9 दिनों तक मंदिर परिसर में मेला का आनंद श्रद्धालु व अन्य लोग उठा सकेंगे।

मेले घूमने दूर-दूर से आ रहे लोग

रथ यात्रा मेले की रौनक बढ़ गई है। झारखंड के कई जिलों के लोग आकर यहां भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर रहे हैं। मेले में आने वाले लोगों को लिए कई तरह के झूले, दुकानें, खेल-तमाशा व मनोरंजक के इंतजाम किए गए हैं। खाने-पीने से लेकर हर तरह की दुकानें लग गई है। बच्चों के मनोरंजन को लेकर कई चीजें मेले में उपलब्ध है। सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

News Box Bharat latest news

Leave a Response