About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

2018 बैच के दरोगा ने की आत्महत्या | युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था

Share the post

रांची। 2018 बैच के दरोगा शशांक कुमार ने चतरा जिले के हंटरगंज स्थित अपने घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। शशांक कुमार पर साल 2022 में एक लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा था, जिसका मामला लालपुर थाना में दर्ज हुआ था। इस मामले में सीआइडी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने शशांक कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई चलाने की अनुमति दी गई थी। लालपुर थाना में पदस्थापित रहने के दौरान दरोगा शशांक कुमार से पीड़ित युवती की बातचीत मोबाइल फोन खो जाने से संबंधित केस को लेकर शुरू हुई थी। इसके बाद वह हमेशा उसे फोन करके बातें करने लगा। फिर उसने शादी का प्रलोभन देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।

शशांक ने दो शादी की

जब युवती गर्भवती हो गई, तब शशांक ने युवती से लालपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी कर ली। बाद में उसने बहाना बनाकर युवती को अपने साथ नहीं रख कर वापस हॉस्टल छोड़ दिया और दूसरी युवती से शादी कर ली। तब युवती ने दुष्कर्म के आरोप में शशांक के खिलाफ आठ दिसंबर 2022 को लालपुर थाना में केस दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तब पीड़ित युवती ने आरोपी दरोगा द्वारा केस उठाने की धमकी देने से संबंधित मामले को लेकर सीआइडी मुख्यालय में शिकायत की थी।

सरकारी सेवा संहिता के विरुद्ध कार्य किया

सीआईडी की रिपोर्ट के बाद लालपुर थाना में पदस्थापित रहे दरोगा शशांक कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलेगी।।इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने रांची एसएसपी को पत्र लिखा था। लिखे पत्र में कहा गया कि लालपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 255/2022 का सुपर विजन डीएसपी या एसपी स्तर से कराना सुनिश्चित करें। इस कांड में संबंधित विभागीय कार्यवाही संभवत डीएसपी बुंडू द्वारा की जा रही है, शशांक कुमार को बुंडू डीएसपी के कार्यालय से टैग करते हुए विभागीय कार्रवाई क निष्पादन 15 दिनों के अंदर कराना सुनिश्चित करें। प्रथम दृष्टया में पाया गया कि दारोगा शशांक कुमार ने दो शादी की है, जो सरकारी सेवा संहिता के विरुद्ध है। यदि शशांक कुमार के विरुद्ध दूसरी शादी करना प्रमाणित होता है तो इस कृत्य के संबंध में विभागीय कार्रवाई संचालन करना सुनिश्चित करें।

Leave a Response