About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

प्रशासन ने नहीं दिया अंजुमन इस्लामिया रांची की होने वाली मुन्तजमा (जनरल बॉडी) बैठक का परमिशन

Share the post

बैठक के दौरान हो सकती है विधि व्यवस्था की समस्या : प्रशासन

रांची। 29 अक्टूबर 2023 यानि रविवार को रिसालदार मैदान डोरंडा में अंजुमन इस्लामिया रांची की होने वाली मुन्तजमा (जनरल बॉडी) की बैठक का परमिशन प्रशासन ने नहीं दिया। अनुमंडल कार्यालय, रांची ने इस संबंध में अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष मुख्तार अहमद को पत्र देकर बैठक नहीं करने का आदेश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची ने पत्र में कहा कि अंजुमन इस्लामिया रांची की बैठक रिसालदार बाबा मजार मैदान, डोरंडा में सुबह 10.30 बजे से रखी गई थी। इस बैठक में बहुत संख्या में लोगों की शामिल होने की सूचना है। उनके द्वारा विदित कराया गया है कि अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। वर्तमान में अपसी रंजिश काफी बढ़ जाने की सूचना है। बैठक के दौरान हंगामा, विवाद व मारपीट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसमें विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही साथ उनके द्वारा विदित कराया गया है कि वर्तमान में रांची में एशियन महिला हॉकी का आयोजन हो रहा है। जिसके सफल संचालन में जिला प्रशासन लगी हुई है। ऐसे में थाना क्षेत्र में किसी भी विवादीत मीटिंग के आयोजन से विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उनके द्वारा विदित कराया गया है कि अंजुमन इस्लामिया रांची के मीटिंग की अनुमति देना वर्तमान समय में उचित प्र्तीत नहीं होता है। अत: थाना प्रभारी डोरंडा का ज्ञापांक संख्या 4654/2023 दिनांक 27 अक्टूबर के आलोक में तथा प्रशासनिक, विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से दिनांक 29 अक्टूबर को आपके उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमित नहीं दी जा सकती है।

Leave a Response