About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
News

रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी में टीम खिदमत का कब्जा

Share the post

टीम कुतुब का सूपड़ा साफ़

रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के चुनाव में टीम खिदमत ने कब्जा जमा लिया। टीम खिदमत ने अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी पदों पर जीत हासिल कर ली। टीम कुतुब के सभी बड़े पद में खड़े हुए उम्मीदवार हार गए। सुबह से ही वोटरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कुल 138 वोटर्स में 136 लोगों ने मतदान किया। चुनाव टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच था। निर्दलिय में भी कुछ प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमाए लेकिन कामयाब नहीं हो सके। मतदान से लेकर काउंटिंग तक शांतिपूर्ण तरीके से से हुआ। वोटरों का उत्साह इसी से ही पता लगया जा सकता है कि वोट देने के लिए वोटर सुबह 6 बजे से ही पहुंच गए थे। 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खुद डोरंडा थाना प्रभारी मॉनिटरिंग करते रहे। पहला वोट दर्जी मोहल्ला पंचायत के सचिव तबारक हुसैन ने किया। चुनाव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। सुबह 7 बजे से पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई थी। प्रशासन ने पहले ही कह दिया था कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा। लेकिन मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची ने दंडाधिकारी के रूप में अनिल गुप्ता, अंचल निरीक्षक, अरगोड़ा रांची की प्रतिनियुक्ति कर रखा था।

ये उम्मीदवार जीते

अध्यक्ष (1 पद)

टीम खिदमत के अय्युब गद्दी (जीते)

टीम कुतुब के सुहेल अख्तर (हारे)

मो. अतिकुर रहमान (हारे)

उपाध्यक्ष (2 पद)

टीम खिदमत से बेलाल अहमद व रिजवान हुसैन (जीते)

टीम कुतुब से हाजी मोख्तार व जाकिर हुसैन (हारे)

महासचिव (1 पद)

टीम खिदमत के जावेद अनवर (जीते)

टीम कुतुब के मो. फारुख (हारे)

कोषाध्यक्ष (1 पद)

टीम खिदमत के जैनुल आबेदिन (जीते)

टीम कुतुब के कफील गद्दी (हारे)

संयुक्त सचिव (2 पद)

टीम खिदमत के जुल्फिकार अली भुट्टो व मो.सादिक (जीते)

टीम कुतुब के शोएब अंसारी व अली अहमद (हारे)

मो. इमामुद्दीन, मो सरवर (हारे)

कार्यकारिणी सदस्य में ये जीते

आसिफ नईम

सरफराज गद्दी उर्फ समफा

साजिद उमर

मो सज्जाद (बब्लू)

नज्जू अंसारी

अनीस गद्दी

एजाज गद्दी

मो. आफताब आलम

अब्दुल खालिक

Leave a Response