About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketSport

T20 WORLD CUP 2024 : शाबाश टीम इंडिया- भारत 120 रन बनाने के बाद भी पाकिस्तान को हरा दिया | पाक की लगातार दूसरी हार

Share the post

रांची। T20 WORLD CUP 2024 के सबसे बड़े मैच में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हरा दिया। पाकिस्तान टीम की यह लगातार दूसरी हार व भारत की लगातार दूसरी जीत है। न्यूयॉर्क में 19वें मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 19 ओवर में 119 रन बनाकरऑल आउट हो गई थी। लेकिन पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 113 रन पर रोक दिया। भारत ने यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया। इस जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे, बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा। लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के आगे भारत के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। भारत के लिए ऋषभ पंत सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 31 गेंदों में छह चौकों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए। भारत ने 11 ओवरों के बाद 89 रन के स्कोर पर सिर्फ तीन विकेट गंवाए थे। लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। पाकिस्तान के लिए पहले मोहम्मद आमिर और उसके बाद हारिस रऊफ ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने आखिरी के सात विकेट सिर्फ 30 रनों के अंदर गंवाए।

8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके

पाकिस्तानी गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजों को पूरी तरह से पस्त कर दिया। टीम इंडिया के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। विराट कोहली ने 4, सूर्यकुमार यादव ने 7, शिवम दुबे ने 3, हार्दिक पंड्या ने 7, रवींद्र जडेजा ने 0, अर्शदीप सिंह ने 9, जसप्रीत बुमराह ने 0, मो. सिराज ने 7* रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 13, रिषभ पंत ने 42 व अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 119/10 (19) रिषभ पंत 42, अक्षर पटेल 20 व रोहित शर्मा 13 रन। नसीम शाह व हारिस रऊफ 3-3 व आमिर 2 विकेट। पाकिस्तान : 113/7 (20) मो रिजवान 31, इमाद वसीम 15 रन। बुमराह 3, हार्दिक पंड्या 2 विकेट।

प्लेयर ऑफ द मैच : जसप्रीत बुमराह

युगांडा की टीम 39 रन बनाकर ढेर

T20 WORLD CUP 2024 के 18वें मुकाबले में युगांडा क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पूरी टीम सिर्फ 12 ओवर में 39 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। इसी के साथ युगांडा ने टी-20 विश्व कप के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे छोटा स्कोर बनाया है। इससे पहले नीदरलैंड की टीम 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलका के खिलाफ 10.3 ओवर में 39 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। श्रीलंका ने 5 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया था।

Leave a Response