About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 2, 2026
फाइल फोटो
CrimeNews

लातेहार के अजमत का मौत पर सस्पेंस | घर वालों ने कहा यह हत्या है

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। झारखंड के लोहरदगा जिला में एक युवक का मौत अब भी सस्पेंस बना हुआ है। यह युवक लातेहार जिला का है। लेकिन लड़के की मौत कैसे हो गई, इसपर कोई कुछ नहीं बता पा रहा। हालांकि लड़के के घर वाले इसे हत्या कह रहे। अब इस मौत का राज सिर्फ व सिर्फ पुलिस ही उठा पाएगी। हाालंकि यह मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। जहां हत्या का दोषी लड़की के घर वालों को बताया जा रहा। लातेहार जिले के बरवाडीह का रहने वाला अजमत अंसारी अपना इलाज कराने के लिए रांची आया। जहां से वह गुरुवार को रांची-लोहरदगा ट्रेन से लोहरदगा लौट रहा था। तभी अजमत को लोहरदगा जिले के भंडरा थाना में ट्रेन से जबरदस्ती उतार लिया गया। इसके बाद लड़के के घर वालों को फोन करके बताया गया कि आपका लड़का हमारी लड़की से जबरदस्ती फोन पर बात करता है। हमलोग इसे अपने पास पकड़कर रखे हैं। आपलोग इनसे मिलने के लिए आ जाए। जब लड़के के घर वाले लोहरदगा पहुंचे तो उनसे कहा गया, आपलोग अस्पताल आ जाए। फिर घर के लोग अस्पताल पहुंचे तो अजमत की लाश मिली। यह मामला भंडरा में घटित हुआ। अजमत के भाई रहमत अंसारी ने कहा कि लड़की के घर वालों ने हत्या कर दिया। मेरे भाई को जिसने भी मारा है कानून उसे सख्त से सख्त सजा दे।

मामला क्या है

लातेहार जिले के बरवाडीह के रहने वाले मुस्लिम अंसारी के पुत्र अजमत अंसारी का कथित तौर पर प्रेम प्रसंग लोहरदगा जिले के सेन्हा की रहने वाली एक लड़की के साथ चल रहा था। दोनों फोन पर अक्सर बातचीत किया करते थे। इसी बीच अजमत अपना इलाज कराने के लिए रांची चला गया। गुरुवार को वो ट्रेन से लोहरदगा जा रहा था। फिर लड़के के घर वालों को फोन पर बताया गया कि आपका लड़का हमलोगों के पास सुरक्षित है। इसके बाद लड़के के घर वाले लातेहार से लोहरदगा के लिए चल पड़े। जब लोहरदगा पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि युवक की मौत हो गई है। सदर अस्पताल लोहरदगा आ जाइए। परिजन अस्पताल पहुंचे तो, वहां पर अजमत की लाश पड़ी हुई थी। अजमत की लाश तीन लोग लेकर आए थे, लेकिन वे तीनों अस्पताल से यह कहकर भाग गए कि अजमत ने फांसी लगा ली। हालांकि अजमत के परिजनों का कहना है कि जब अजमत उनके पास सुरक्षित था, तो उसने फांसी कैसे लगा ली। उसकी हत्या की गई है। पुलिस इसकी जांच करे,, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

News Box Bharat latest news

Leave a Response