About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

पूर्व उप महापौर की बहन व अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता का स्वागत

Share the post

रांची। विजयवर्गीय वैश्य सभा रांची व विजयवर्गीय महिला सभा रांची की ओर से अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता चौधरी विजयवर्गीय का जोरदार स्वागत समारोह संपन्न हुआ। मालूम हो की अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन की अध्यक्ष इस बार रांची की चुनी गई है। वह कोकर स्थित प्रभु प्रसाद जी विजयवर्गीय की पुत्री और संजीव विजयवर्गीय पूर्व उपमहापौर रांची की बहन है।इस अवसर पर विजय वर्गीय समाज के पूर्व कई अध्यक्ष एवं सचिव के साथ वरिष्ठ जन भी सम्मिलित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर रांची समाज में काफी हर्ष हुआ था, जो आज उनके स्वागत में झलक रहा था। विजयवर्गीय महिला समिति की अध्यक्ष सुशीला विजय एवं उनकी टीम एवं विजयवर्गीय सभा रांची के अध्यक्ष संजीव विजयवर्गीय ने हार पुष्पगुच्छ एवं शाल पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने सुंदर गीत गाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद विजय, प्रभू प्रसाद, विजय हरि प्रसाद, विजय, श्यामलाल विजय, पृथ्वीराज चौधरी, बीके विजय, रामलाल विजय, विकास विजय, पुरुषोत्तम दास विजय, सुशीला विजय, साधना विजय, राजकुमारी विजय, कमला विजय, सीता विजय ,रेखा विजय, संगीता विजय के साथ समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने अल्पाहार का आनंद उठाया।

Leave a Response