+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 23, 2026
Latest Hindi NewsNewsSocial

श्री कृष्ण जन्मोत्सव- 2024 : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दही हांडी प्रतियोगिता और लेजर शो का लिया आनंद

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति की ओर से मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव- 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने गोविंदा आला रे…. के जयघोष के बीच दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित लेजर शो का भी आनंद लिया। वहीं, बाल गोपाल तथा बाल राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

ऐसे आयोजनों से हमारी परंपरा-संस्कृति मजबूत होती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व -त्योहारों के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों से हमारी पौराणिक परंपरा- संस्कृति मजबूत होती है । ऐसे कार्यक्रम हमें एकजुट करते हैं। सभी मिलकर पूरे हर्ष और उल्लास के साथ त्योहारों का आनंद लेते हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म ग्रन्थों पर निरंतर शोध हो रहे हैं। इन्हें सरल भाषा में लिखा जा रहा है, ताकि लोग आसानी से अपने धर्म ग्रंथो को पढ़कर अपनी पौराणिक गाथाओं से अवगत हो सकें।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जर्सी व मोमेंटो सप्रेम भेंट

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने पेरिस ओलंपिक- 2024 में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जर्सी और मोमेंटो सप्रेम भेंट किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, यशस्विनी सहाय, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची के संरक्षक डॉ कुमार राजा और डॉ राजेश गुप्ता, अध्यक्ष विनोद गोप एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Leave a Response