![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/70.webp)
![Corona patient found again in Ranchi. Admit done in RIMS](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/09/231.jpg)
रांची। झारखंड में डेंगू के बढ़ते मामलों ने कई जिलों को परेशान करके रखा हुआ है, अब इसी बीच एक बार फिर से कोरोना ने रांची शहर में दस्तक दे दी है। धुर्वा के जग्गनाथपुर से एक संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। 69 वर्षीय व्यक्ति कोरोना के चपेट में आ गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति एसिंप्टोमेटिक लक्षण का है। फिलहाल कोरोना संक्रमित मरीज को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
add a comment