About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Sport

SGFI राष्ट्रीय तैयारी : एथलेटिक्स । फुटबॉल । खोखो । जिमनास्टिक । तीरंदाजी में पसीना बहा रहे झारखंड के खिलाड़ी

Share the post

रांची। स्कूली एवं साक्षरता विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत राष्ट्रीय विद्यालय खेल में झारखंड राज्य की भागेदारी को लेकर एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल , वॉलीबॉल, खोखो, जिमनास्टिक, तीरंदाजी व बैंड का विशेष प्रशिक्षण शिविर 21से 25 दिन के लिए चलाई जा रही है। खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु उनके पढ़ाई के साथ साथ, पौष्टिक आहार, आवासन इत्यादि की सुविधा हाउसिंग कॉम्पेक्स के फ्लैट्स व खेल गांव एथलेटिक्स स्टेडियम में दी गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी एसजीएफआई के नोडल पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने बताया की खेलो झारखंड के तहत विद्यालय, प्रखंड, जिला स्तर एवम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर राज्य के विभिन्न जिलों के चयनित बच्चों को कैंप में खेल के साथ साथ शिक्षा की सुविधा भी दी जा रही है, इसके लिए प्रशिक्षण उपरांत सभी अपने क्लास के अनुसार पढ़ाई कर रहे हैं।

राष्ट्रीय व राज्य शिविर आयोजन स्थल

एथलेटिक्स: बालक एवम बालिका अंडर 14 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष तक प्रशिक्षण शिविर स्थल बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, होटवार, खेलगांव, रांची। राष्ट्रीय स्थल: राष्ट्रीय एसजीएफआई प्रतियोगिता अंडर 14 बालक एवम बालिका – 16 से 20 दिसंबर 2023 ,लखनऊ (उत्तर प्रदेश) अंडर-19 बालक एवम बालिका 26 से 30 दिसंबर चंद्रपुर (महाराष्ट्र)

फुटबॉल: अंडर 17 बालक एवम बालिका प्रशिक्षण स्थल – खेलगांव, रांची। राष्ट्रीय स्थल: अंडर 17 बालक 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक पोर्ट ब्लेयर अंडमान निकोबार। अंडर 17 बालिका 25 से 29 दिसंबर, सारण (बिहार)

खो खो: अंडर-19 बालक एवम बालिका प्रशिक्षण- स्थल खेलगांव, रांची। राष्ट्रीय स्थल: अंडर-19 बालक एवं बालिका 12 से 16 दिसंबर ,नासिक (महाराष्ट्र)

बास्केटबॉल: अंडर 17 एवम 19 बालक प्रशिक्षण शिविर स्थल – हरिवंश, टाना भगत ,खेलगांव, रांची। राष्ट्रीय स्थल:अंडर-19 बालक 6 से 11 जनवरी 2024 पटियाला (पंजाब)

वॉलीबॉल: अंडर 14 बालक एवं बालिका हरिवंश ताना भगत, खेलगांव। राष्ट्रीय स्थल: अंडर 14 बालक एवं बालिका 22 से 26 दिसंबर भुवनेश्वर (उड़ीसा)

तीरंदाजी: अंडर 14 ,17 ,19 बालक एवम बालिका प्रशिक्षण स्थल – सिल्ली, (रांची)। राष्ट्रीय स्थल: अंडर 14 बालक एवम बालिका 13 से 14 दिसंबर नाडियाड (गुजरात) अंडर 17 बालक एवम बालिका 17 से 18 दिसंबर नाडियाड (गुजरात) अंडर-19 – बालक एवम बालिका 9 से 10 दिसंबर नाडियाड (गुजरात)

जिमनास्टिक: अंडर 14 ,17 ,19 बालक एवम बालिका प्रशिक्षण स्थल – सेरसा, (चाईबासा)। राष्ट्रीय स्थल: 16 से 23 दिसंबर (नई दिल्ली)।

Leave a Response