+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 23, 2026
News

स्टेशन रोड बस स्टैंड के पास शराब पीने के बाद झगड़े में रोहित की हत्या

Share the post

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड बस डिपो के सामने एक युवक की हत्या कर दी गई। य़ह घटना रात 2.45 बजे घटी। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को रिम्स ले जाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। चुटिया थाना प्रभारी ने इस संबंध में बताया कि खाने-पीने के चक्कर में लड़ाई हुई। इसके बाद रोहित नाम के युवक को चाकू मार दी गई। 32 वर्षीय रोहित पहले टेंपो चलाता था। टेंपो छोड़ने के बाद इसकी आदत शराब पीने की लग गई। पीने के दौरान ही झगड़ा हुआ। चाकूबाजी में रोहित की जान जाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Response